रायपुर में कांग्रेस की होने जा रही बड़ी बैठक को वेणुगोपाल ने गेम चेंजर बताया ?

रायपुर में कांग्रेस की होने जा रही बड़ी बैठक को वेणुगोपाल ने गेम चेंजर बताया ?

 रायपुर में कांग्रेस की 85 वीं पूर्ण बैठक 24 से 26 फरवरी तक होनी है। बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वेणुगोपाल रायपुर में आए हुए है। यहां वेणुगोपाल ने पत्रकारों को बताया की "भारत जोड़ो यात्रा पर bjp ने बहुत झूठ फैलाया। वे भारत जोड़ो यात्रा पर क्या क्या नहीं बोले। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा देश का बहुत बड़ा आंदोलन बन गया"।


 कांग्रेस की 85वीं पूर्ण बैठक


कांग्रेस की 85वीं पूर्ण बैठक के लिए कांग्रेस ने आयोजन और स्वागत समिति का गठन किया है। ये बैठक रायपुर में होने वाली है। कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है। यहां तैयारियों को कार्यरूप देने से संबंधित एक बैठक होने वाली है। बेनुगोपाल इसी सिलसिले में रायपुर आए हुए हैं। पत्रकारों को उन्होंने बताया की" बैठक कर के मैं चला जाऊंगा।"


भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बड़ी बैठक


बेनुगोपाल के अनुसार रायपुर के होनेवाली बैठक राजनीति के लिए गेम चेंजर साबित होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस की ये पहली बड़ी बैठक होने वाली है।


26 फरवरी की शाम पुरखौती मुक्तांगन में एक आम सभा होगी। पुरखौती मुक्तांगन में पांडाल बनाने का काम जोर शोर से जारी है।


 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गई है। कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर 29 दिसंबर 20230 को राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया था।



Disclaimer : इंटरनेट,सोशल मीडिया,और मीडिया रिपोर्ट आधारित समाचार।

संबंधित पोस्ट्स

👉  Grammy Awards 2023 : ग्रैमी अवार्ड्स क्या है ? ये रहें विजेताओं के नाम | Grammy awards kya hai ?

👉  तुर्की में भीषण भूकंप के झटके ! भारी नुकसान की अशंका ? Turkey me bhishan bhukamp ke jhatake?

👉  Vani Jairam : पद्म पुरस्कार विजेता वाणी जयराम अपने घर में मृत पाई गई | Padma puraskar vijeta Vani jayram apane ghar me mrit payi gai।




Post a Comment

0 Comments